मुख्य बातें

नेचर कैंप जा रहे स्टूडेंट्स की स्कूल-बस के ब्रेक फेल: पंचकूला में ड्राइवर ने पहाड़ से भिड़ाकर रोका, खाई में गिरते-गिरते बची; 20 घायल – Panchkula News

नेचर कैंप जा रहे स्टूडेंट्स की स्कूल-बस के ब्रेक फेल:  पंचकूला में ड्राइवर ने पहाड़ से भिड़ाकर रोका, खाई में गिरते-गिरते बची; 20 घायल – Panchkula News

हरियाणा में पंचकूला जिले के मोरनी एरिया में रविवार सुबह बच्चों को नेचर कैंप लेकर जा रही स्कूल बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 स्टूडेंट सवार थे। ब्रेक फेल होने से ये सब घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने बस पर काबू पाने का प्रयास किया मगर, तकरीबन 400 मीटर तक वह ऐसे ही दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर ने किसी तरह स्पीड स्लो की और बस को साइड की पहाड़ी से भिड़ाकर रोकने में कामयाबी पा ली। इस हादसे में करीब 20 छात्र-छात्राओं को चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी स्टूडेंट्स को दूसरी बस में बैठाकर पंचकूला के अस्पताल पहुंचाया। बच्चों को इस नेचर कैंप में सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से भेजा गया था। हादसे से स्टूडेंट सहमे नजर आए। उनका कहना था कि ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बेकाबू हुई बस को खाई में गिरने से बचा लिया। हालांकि, पहाड़ से टकराने से बस का का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस और स्टूडेंट्स के परिवारजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल, अस्पताल में घायल स्टूडेंट्स का इलाज जारी है। बस हादसे में घायल स्टूडेंट के कुछ PHOTOS…. यहां जानिए स्टूडेंट की बस के साथ कैसे हुआ हादसा… मोड़ पर पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो गए बस ड्राइवर नरेंद्रपाल के अनुसार, उसने मोड़ पर स्लो करने के लिए ब्रेक पैडल पर पैर रखा तो महसूस हुआ कि ब्रेक नहीं मान रही है। उसके बाद एक-दो मोड़ आए, जो ज्यादा खतरनाक नहीं थे। वहां पर मैंने बस को आराम से मोड़ लिया। आगे एकदम से वी शेप का मोड़ आया तो खतरे का अहसास हुआ, बस रोकने के लिए मैंने पहाड़ से बस की टक्कर करवा दी। अगर बस पहाड़ की तरफ नहीं करता तो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरती। ब्रेक फेल होने के बाद करीब 400 मीटर बाद बस रूक पाई। खाई में गिर सकती थी बस, ड्राइवर ने दिखाई समझदारी छात्र लक्ष्य ने बताया कि आते वक्त ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने 4 मोड़ तक बस को बचाया। मगर, इसके बाद भी बस नहीं रुकी। इस पर ड्राइवर ने सामने आए एल मोड पर बस को जानबूझ कर पहाड़ से टकराने दिया, ताकि बस रुक जाए। छात्र ने आगे बताया कि यदि ड्राइवर बस को पहाड़ से नहीं टकराता, तो बस खाई में गिर जाती, जिससे बड़ा हादसा होता। ————————- ये खबर भी पढ़ें…. पंचकूला में खाई से बचाने को ड्राइवर ने पहाड़ टकराई, 50 छात्र-छात्राएं सवार थे, 20 घायल कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भट्ट माजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक ही गांव दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *