मुख्य बातें

दुर्ग में एक ही रात में 4 जगह आग लगी: ट्रक, पेड़, गोदाम और ट्रांसफार्मर जला, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू – durg-bhilai News




दुर्ग जिले में रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक अलग-अलग जगहों पर आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की खबर नहीं है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के मुताबिक रात करीब 1:35 बजे के आसपास अलग-अलग स्थानों से आग लगने की सूचना मिलने लगी। सबसे पहले जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। कुटुंब न्यायालय के पास भी लगी आग
दूसरी घटना कुटुंब न्यायालय के पास की है, जहां एक पेड़ में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने पहुंचकर उसे बुझा दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में फैलने का खतरा टल गया।

आग से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…
कागज के गोदाम में लगी आग
तीसरी और सबसे बड़ी घटना कुम्हारी इलाके में सामने आई, जहां कागज के पुट्ठों से भरे एक गोदाम में आग लग गई। कागज होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी और धुआं भी काफी उठ रहा था। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगातार पानी डालकर आग को काबू में किया। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन टीम ने हालात संभाल लिए। इसके अलावा जिले में कुछ जगहों पर बिजली ट्रांसफार्मरों में भी आग लगने की जानकारी मिली। इन घटनाओं में भी दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कहीं कोई जनहानि नहीं
अग्निशमन विभाग के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को तुरंत रवाना किया गया। टीम के सदस्य मौके पर पहुंचते ही सक्रिय हो गए और मिलकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय पर कार्रवाई होने की वजह से कोई बड़ी जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *