मुख्य बातें

हिसार में कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत: खेत से सिंचाई घर लौट लौट रहे, पीछे से तेज रफ्तार में आई, ड्राइवर फरार – Hisar News

हिसार में कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत:  खेत से सिंचाई घर लौट लौट रहे, पीछे से तेज रफ्तार में आई, ड्राइवर फरार – Hisar News

हिसार जिले के जाखोद खेड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सीसवाला रोड पर हुई, जब 22 वर्षीय पुनीत कुमार और 25 वर्षीय पवन खेतों में सिंचाई का काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक सड़क किनारे चल रहे थे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सीसवाला रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *