मुख्य बातें

स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के 2 हिस्से हुए: ट्रॉली भी टूटकर अलग हुई; दोनों गाड़ियों के ड्राइवर हॉस्पिटल में भर्ती – Jalore News

स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के 2 हिस्से हुए:  ट्रॉली भी टूटकर अलग हुई; दोनों गाड़ियों के ड्राइवर हॉस्पिटल में भर्ती – Jalore News

जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रॉली भी टूटकर अलग हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में भागली प्याऊ के पास हुआ। हादसे में ट्रॉली भी ट्रैक्टर से अलग हुई
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। स्कॉर्पियो ड्राइवर एक गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर में ट्रॉली अलग हो गई। जबकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सों में 2 हिस्सों में टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन राम जाट निवासी जालोर और स्कॉर्पियो ड्राइवर खेताराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जालोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *