मुख्य बातें

बाड़मेर से हरिद्वार नई स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में 2-दिन चलेगी: 20-20 ट्रीप करेगी; गर्मियों की छुटि्टयों को देखते हुए रेलवे का फैसला – Barmer News

बाड़मेर से हरिद्वार नई स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में 2-दिन चलेगी:  20-20 ट्रीप करेगी; गर्मियों की छुटि्टयों को देखते हुए रेलवे का फैसला – Barmer News

गर्मी की छुटि्टयों को देखते हुए पश्चिमी राजस्थान से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर वीक में दो दिन समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर मार्ग से होकर चलेगी और कुल 20-20 ट्रिप करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनीराम ने बताया कि एक्स्ट्रा पैसेंजर ट्रैफिक को देखते हुए रेलवे ने इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी और उनका सफर सुगम होगा। स्पेशल ट्रेन 11 मई से 16 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को ट्रेन संख्या 04811,बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 8.40 बजे जोधपुर आकर 8.50 बजे रवाना कर अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04812,हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात्रि 1.30 बजे जोधपुर आकर 1.40 बजे रवाना कर सुबह 6.35 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में बायतू,बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा लूणी,जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड,नागौर,नोखा, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर, अरजनसर, रजियासर,सूरतगढ़, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली, बठिंडा, धुरी,अंबाला कैंट एवं सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 18 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 5 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *