सतलुज का जलस्तर बढ़ने से कपूरथला क्षेत्र के कुछ गांव की चिंता फिर से बढ़ गई है। (फाइल शॉट)
पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज यानी शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी 19 सितंबर को कई इलाकों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की
.
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब के अन्य कुछ जिलों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
सतलुज का जलस्तर फिर से बढ़ा, कई इलाकों में खतरा
बारिश के चलते सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंडाला छन्ना इलाके में बने धुसी बांध पर खतरा और गहरा गया है। पानी के तेज बहाव से बांध पर बनाई गई रोकें टूट चुकी हैं, जिसके चलते बांध के पास बने चार मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 20 सितंबर तक पंजाब से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के बीच के इलाकों से गुजरेगा, जिसके चलते आज और कल कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट रहने को कहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी।
तापमान में आएगी गिरावट, उमस से राहत मिलेगी
बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो मानसा में अधिकतम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की भारी बारिश या तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान
अमृतसर: अधिकतम तापमान 34.7 सेल्सियस तक रहा, बारिश संभावना नहीं है। अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है।
जालंधर: बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 33.7 सेल्सियस तक रहा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है।
लुधियाना: कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33.8 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।
