मुख्य बातें

अमन अंसारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से सुलझाई हत्या की गुत्थी, पैसों के लेन देन में हुआ था विवाद – Deoghar News

अमन अंसारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से सुलझाई हत्या की गुत्थी, पैसों के लेन देन में हुआ था विवाद – Deoghar News

देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में हुए अमन अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अमन अंसारी हत्याकांड में 19 वर्षीय मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया गया। हत्या के पीछे की वजह में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद था। बीते बुधवार को मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतला भेरवा स्थित सिंघानिया राइस मिल के पास खेत की झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव के माथे पर किसी भोथरे हथियार से हमले के निशान थे और चेहरा खून से सना हुआ था। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेजा। उसी दिन शाम को शव की पहचान बेलपाड़ा निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अमन अंसारी के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर मधुपुर थाना में कांड संख्या 96/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की। जांच के दौरान नबी बक्स रोड कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले 19 वर्षीय मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या में एक अन्य युवक भी शामिल था, जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, एसआई धर्मवीर भगत, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *