मुख्य बातें

बुरहानपुर एसपी बने आशुतोष बागरी: एमपी में 3 IPS अफसरों के तबादले; डीआईजी राकेश सगर को PHQ भेजा – Bhopal News

बुरहानपुर एसपी बने आशुतोष बागरी:  एमपी में 3 IPS अफसरों के तबादले; डीआईजी राकेश सगर को PHQ भेजा – Bhopal News


भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी बनाया है।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है।

पिछले हफ्ते 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का पुलिस अधीक्षक बनाया था।

हफ्ते भर से बुरहानपुर में कोई एसपी पोस्टेड नहीं था। अब 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी बनाया है।

इन तीन अफसरों के हुए तबादले

  • राकेश सगर: डीआईजी 2nd बटालियन ग्वालियर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय भेजा है।
  • आशुतोष बागरी: सेनानी, 2nd बटालियन भिंड से एसपी बुरहानपुर बनाया गया।
  • विदिता डागर: एडिशनल एसपी ग्वालियर से 2nd बटालियन ग्वालियर में कमांडेंट बनाया है।

यह खबर भी पढ़ें…

62 IPS के तबादले… विवाद के बाद एसपी भोपाल देहात-हटाए राज्य सरकार ने शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इस फेरबदल में सबसे बड़ा असर जिलों और कमिश्नरी सिस्टम पर दिखा। प्रदेश के 55 जिलों में से 24 जिलों के एसपी बदले गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *