मुख्य बातें

फरीदाबाद पहुंचे रविन्द्र भाटी और पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण: महाराणा प्रताप जयंती समारोह में लिया भाग, बोले- राम से लेकर अग्रेजों तक उनका इतिहास – Faridabad News

फरीदाबाद पहुंचे रविन्द्र भाटी और पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण:  महाराणा प्रताप जयंती समारोह में लिया भाग, बोले- राम से लेकर अग्रेजों तक उनका इतिहास – Faridabad News

फरीदाबाद में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान की शिव विधानसभा से विधायक रविन्द्र भाटी, बीजेपी के पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह बल्लभगढ़ बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। राजस्थान की भाषा में दिया भाषण विधायक रविन्द्र भाटी ने अपनी स्पीच के दौरान लोगों से पूछा कि क्या सभी को उनकी भाषा समझ आ रही है। क्योंकि जब बात उनके वीर महाराणा प्रताप की हो रही है तो राजस्थान की वीर भाषा में ही बात की जाए। आज हमारे युवाओं को संघर्ष करने की जरूरत है आगर उस समय महाराणा प्रताप ने संघर्ष नही किया होता तो शायद आज उनको हम याद नही कर रहे होते। यहां से जाते समय हर युवा उनके जीवन से कुछ ना कुछ सीख लेकर आगे बढ़े। हम हर युग में मौजूद रहे बीजेपी के पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी शुरुआत मनु से होती है। मनु से लेकर महाभारत कर हमारी मौजूदगी हमेशा रही है। महाभारत के बाद सिकंदर से हमने लड़ाई लड़ी है। मुगलो से हम लड़े है । भारत के इताहास इस बात का गवाह है कि किसी भी युग में हमारी गैरहाजरी नही लगी है। राम से लेकर अग्रेजों तक लड़े जब-जब इस धरती को जरूरत पड़ी है हमने कभी राम के रूप में, कभी कृष्ण के रूप में, कभी अर्जुन के रूप के रूप में आकर बदला लिया है। महाराणा प्रताप भगवान राम के बडे पुत्र लव के वंशज थे। उन्होंने कहा कि मुन स्मृति से लेकर गीता और भागवत में उनके इतिहास में चर्चा है। वो यहां पर बिना पैसा के आए है। मोबाइल छोड़ना पड़ेगा मोबाइल ने लोगों को व्यस्त कर दिया है। युवाओं के पास आज ना परिवार के लिए समय है ना किसी दूसरे काम के लिए। आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है तभी जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। संसार को सुधारने के चक्कर में मत रहो, अपने परिवार को सुधारने में समय लगाओ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *