मुख्य बातें

अबोहर में ASI ने ₹500 में खरीदा नशा: वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड, MLA जाखड़ बोले- जो खुद कारोबार फैला रहे वो कैसे रोकेंगे नशा – Abohar News

अबोहर में ASI ने ₹500 में खरीदा नशा:  वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड, MLA जाखड़ बोले- जो खुद कारोबार फैला रहे वो कैसे रोकेंगे नशा – Abohar News

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अबोहर में पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी नशा तस्करी करते हुए कैमरे में कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो अबोहर के सीडफार्म रोड की बताई जा रही है, जिसे नशे का गढ़ माना जाता है। वीडियो में 112 नंबर की पुलिस गाड़ी में बैठा एक कर्मचारी दो बाइक सवार युवकों को कोई संदिग्ध वस्तु पकड़ते हुए दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह वस्तु नशीला पदार्थ है। किसान यूनियन के नेताओं द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। अबोहर के विधायक ने भी इस मामले पर पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट किया है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा है कि 112 पंजाब पुलिस की नई गाड़ी सीडफार्म रोड पर रुकती है और तभी बाइक सवार दो युवक वहां आते हैं। गाड़ी में बैठे कर्मचारी ने उन्हें संदिग्ध वस्तु दी। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह नशीला पदार्थ था और न ही पुलिस की ओर से कोई स्पष्टीकरण जारी किया गया है। लोगों की निगरानी करने वालों की निगरानी कौन करेगा- MLA वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने सीएम और डीजीपी को ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों की निगरानी करने वालों की निगरानी कौन करेगा। जो लोग खुद ही नशे का कारोबार फैला रहे हैं वह कैसे नशे को रोकेंगे। सीडफार्म रोड पर सरेआम नशे के कारोबार की शिकायतें आती रहती है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मुद्दे पर जरुर कार्रवाई करेगी। एसपी बोले- जो भी नशा तस्करी में शामिल होगा, बख्शा नहीं जाएगा मामले में एसपी आशवंत सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट करीब 4-5 दिन पुरानी है। जब जांच की गई तो पता चला कि अबोहर सिटी वन के एरिया में 112 हेल्पलाइन की गाड़ी में एएसआई बलविंदर सिंह जोकि फाजिल्का 112 हेल्पलाइन नंबर 408 में तैनात है वह अपने एक साथी जश्न को फोन कर बुलाता है। वह उस युवक से 500 रुपए में कोई नशीली वस्तु खरीदता है। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया है। एक युवक जश्न की पहचान हुई है जबकि दूसरे का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान चला रही है। जो भी नशा तस्करी में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *