मुख्य बातें

बढ़ते नशे के खिलाफ खाजूवाला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: SDM ऑफिस पर नारेबाजी की; पूर्व मंत्री गोविंदराम की अनुपस्थिति रही चर्चा में – Bikaner News

बढ़ते नशे के खिलाफ खाजूवाला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस:  SDM ऑफिस पर नारेबाजी की; पूर्व मंत्री गोविंदराम की अनुपस्थिति रही चर्चा में – Bikaner News

बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था, सिंचाई समस्याओं और बढ़ते नशे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर देहात के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जुलूस निकालकर उपखंड कार्यालय पहुंचते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि कार्यक्रम में खाजूवाला के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल नजर नहीं आए। इससे पहले जाट धर्मशाला खाजूवाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर पेयजल, बिजली, सिंचाई और ग्रामीण समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। पेयजल और बिजली संकट पर जताई नाराजगी ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है और पेयजल डिग्गियों की स्थिति बेहद खराब है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही और बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन और किसान दोनों परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि किसानों के घरों और खेतों में विद्युत कनेक्शनों के अनुसार बिजली लोड का आकलन कर आवश्यक विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। भूमि आवंटन और सिंचाई मुद्दे भी उठाए कांग्रेस ने किसानों की सिंचाई डिग्गियों का लंबित भुगतान जारी करने, स्मॉल पैच और मीडियम पैच आवंटन खोलने और विशेष और भूमिहीन श्रेणी के किसानों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई रोकने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गरीब और भूमिहीन किसानों के आवंटन निरस्त कर सोलर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने लंबे समय से बंद पड़ी नरेगा (वी-बीजी रामजी) योजना को फिर से शुरू करने की मांग की, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही गांवों में बढ़ते नशे के कारोबार और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार ने कहा कि खाजूवाला क्षेत्र पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती, सिंचाई समस्याओं और बेरोजगारी से जूझ रहा है। यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो किसान और आमजन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि कांग्रेस हमेशा निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। आने वाले समय में ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठा रही है और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में नजर नहीं आए गोविन्दराम इस कार्यक्रम को खाजूवाला में किया गया, लेकिन यहीं से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल कार्यक्रम में नजर नहीं आए। गोविन्दराम और वर्तमान देहात कांग्रेस के बीच विवाद पहले से चल रहा है, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति चर्चा में रही। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रीति मेघवाल, नोपाराम जाखड़, श्रीकृष्ण गोदारा, हेमंत सिंह यादव, मदन गोदारा, पुनमचंद भाम्भू, रविंद्र कस्वां, सदाम हुसैन, रघुवीर सिंह ताखड़, मोहम्मद शाबीर, एडवोकेट सलीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *