मुख्य बातें

फरीदकोट में 46 किलो चूरापोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार: आरोपी नेशनल हाईवे पर पुलिस को देख कार भगाने लगा था, NDPS एक्ट के तहत केस – Faridkot News

फरीदकोट में 46 किलो चूरापोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार:  आरोपी नेशनल हाईवे पर पुलिस को देख कार भगाने लगा था, NDPS एक्ट के तहत केस – Faridkot News

फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ने 46 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक कार सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटकपूरा के जीवन नगर निवासी प्रवीण कुमार उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाजाखाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ जैतो के एएसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम गांव वाडा भाईका के बस स्टॉप के पास पहुंची तो वहां एक स्विफ्ट कार के पास खड़ा व्यक्ति कार की डिग्गी खोल रहा था। पुलिस को देख घबरा गया आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर वह घबरा गया और ड्राइवर सीट पर बैठकर कार भगाने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 46 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। रिमांड लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे:जांच अधिकारी इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और बरामद चूरा पोस्त के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *