मुख्य बातें

प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों ठगे, पाप धोने कराए भंडारे: ब्लैकमेल गैंग की मास्टरमाइंड पहनती थी चांदी की चप्पल; 70 लाख की संपत्ति जब्त – Ashoknagar News

प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों ठगे, पाप धोने कराए भंडारे:  ब्लैकमेल गैंग की मास्टरमाइंड पहनती थी चांदी की चप्पल; 70 लाख की संपत्ति जब्त – Ashoknagar News


अशोकनगर में प्रेमजाल में फंसाकर 1.30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गिरोह से मंगलवार को पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने ठगी के पैसों से आलीशान जीवन जिया और ‘पाप न लगे’ इसके लिए देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य भी किया।

.

कोतवाली पुलिस की रिमांड में आरोपी आकाश चौहान और उसकी पत्नी आयुषी चौहान ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठगी की रकम से लाखों के सोने-चांदी के जेवर खरीदे थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह की मास्टरमाइंड आयुषी चौहान चांदी की चप्पलें पहनती थी और उसके पास चांदी का पर्स भी था।

पुलिस ने आरोपियों के घर से अब तक लगभग 70 लाख रुपए की संपत्ति और लग्जरी सामान बरामद किया है। इससे पहले महिंद्रा थार रॉक्स, स्कूटी और अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकी हैं।

आयुषी चौहान चांदी की चप्पलें पहनती थी।

इंस्टाग्राम से युवती को प्रेमजाल में फंसाया पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर पीड़िता से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की वसूली की गई।

इस मामले में एक तांत्रिक युवती, एक टैटू आर्टिस्ट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी ठगी के पैसों से असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और नेपाल तक घूमने जाते थे। वे अपनी थार गाड़ी से मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते और वहां भंडारे व दान-पुण्य का आयोजन करते थे।

पाप न लगे इसलिए नेपाल तक में भंडारा कराया आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गलत तरीके से कमाए गए पैसों से ‘पाप न लगे’, इसलिए वे जगह-जगह भंडारे करवाते थे। उन्होंने नेपाल में भी एक भंडारा आयोजित किया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, चांदी की चप्पलें और पर्स, आईफोन, एप्पल लैपटॉप, एक लाख रुपए का फ्रिज, वॉशिंग मशीन, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, महंगी घड़ियां और अन्य घरेलू सामान जब्त किया है।

आरोपियों से घर से अब तक लगभग 70 लाख रुपए की संपत्ति और लग्जरी सामान बरामद किया गया है।

आरोपियों से घर से अब तक लगभग 70 लाख रुपए की संपत्ति और लग्जरी सामान बरामद किया गया है।

मोबाइल-लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजा कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। आशंका है कि इनमें अन्य युवतियों और लोगों के वीडियो भी हो सकते हैं।

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और पेमेंट गेटवे की जांच कर रही है। हर ट्रांजेक्शन की पड़ताल की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य लोगों को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले में आगे भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

आरोपियों के पास से 1.50 लाख रुपए भी जब्क किए हैं। पुलिस का कहना है यह सामान पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिलवाने के लिए भी कोर्ट में पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें…

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती से डेढ़ करोड़ की ठगी:क्राइम ब्रांच अफसर बनकर धमकाते रहे आरोपी

अशोकनगर में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *