मुख्य बातें

करनाल में भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की फिरौती: विजय पाल को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, परिवार दहशत में,विदेशी नंबर से आई कॉल – Karnal News

करनाल में भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की फिरौती:  विजय पाल को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, परिवार दहशत में,विदेशी नंबर से आई कॉल – Karnal News

करनाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेदपाल के बेटे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी विजय पाल को 50 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। देर रात विदेशी नंबर से आई कॉल में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है। व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी, खुद को बराड़ बताया
पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल के पुत्र और भाजपा नेता एडवोकेट चौधरी विजय पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात उनके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बराड़ बताया और सीधे तौर पर धमकी दी कि वह उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने में समय नहीं लगाएगा। आरोपी ने कहा कि वह हैंड ग्रेनेड से पूरे परिवार को उड़ा सकता है। 50 लाख रुपए मांगे, पुलिस से भी नहीं डरने की बात कही
कॉलर ने विजय पाल से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उसने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बहुत गंभीर होगा। आरोपी ने यह भी कहा कि पुलिस से जितना बच सकते हो बच लो, लेकिन वह किसी से डरने वाला नहीं है। उसने बातचीत के दौरान विजय पाल के पिता चौधरी वेद पाल का नाम लिया और उनके घर का सटीक स्थान भी बताया, जिससे परिवार और ज्यादा घबरा गया। परिवार में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
धमकी मिलने के बाद विजय पाल और उनका पूरा परिवार दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घर के आसपास पुलिस तैनात की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल की लोकेशन और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज गीता ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच जारी है। सीएम और केंद्रीय मंत्री से मिल सकते हैं विजय पाल
सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर विजय पाल जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर सकते हैं। उनका उद्देश्य मामले में सख्त कार्रवाई करवा कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाना है। घर के बाहर बने सुरक्षा बूथ पर चला था बुलडोजर
बीती 5 मई को करनाल के एनडीआरआई चौक स्थित विजय पाल के घर के बाहर बने पुलिस सुरक्षा बूथ पर एनएचएआई का बुलडोजर चला था। यह बूथ एनएचएआई की सीमा में होने के कारण अवैध माना गया। जानकारी के मुताबिक, विजय पाल ने खुद ट्रैफिक और प्रदूषण को लेकर केंद्रीय मंत्री को शिकायत दी थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई और उनके घर के बाहर बना अतिक्रमण हटा दिया गया। 1984 में भी हुआ था जानलेवा हमला
विजय पाल के परिवार पर धमकियों का यह पहला मामला नहीं है। 9 मार्च 1984 को मधुबन के पास चौधरी वेद पाल पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। उनकी गाड़ी पर करीब 80 गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी और गनमैन घायल हो गया था। उस समय यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। राजनीतिक सफर की शुरुआत पंच से की
चौधरी वेद पाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव कैड़रौली (यमुनानगर) से पंच के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार प्रगति की और 1967-68 में मार्केट कमेटी रादौर के चेयरमैन बने। यहीं से उनकी सक्रिय राजनीति को नई दिशा मिली। घरौंडा से विधायक बने, डिप्टी स्पीकर का पद संभाला
1982 में वे घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया। उन्होंने 24 जून 1982 से 23 जून 1987 तक इस पद पर कार्य किया। उस समय प्रदेश में मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की सरकार थी। कैबिनेट दर्जा और अन्य अहम जिम्मेदारियां निभाईं
डिप्टी स्पीकर के अलावा चौधरी वेद पाल हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। यह जिम्मेदारी उन्हें चौधरी बंसीलाल की सरकार में मिली, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। साथ ही वे ऑल इंडिया मार्केटिंग बोर्ड काउंसिल के चेयरमैन भी रहे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका
चौधरी वेद पाल ने राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रवादी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के प्रधान के रूप में चार बार कार्य किया। उन्होंने अपने जीवन में 44 देशों का दौरा कर भारत का प्रतिनिधित्व किया। देश के कई पूर्व राष्ट्रपतियों जैसे ज्ञानी जैल सिंह, केआर नारायणन, शंकर दयाल शर्मा, प्रणव मुखर्जी और एपीजे अब्दुल कलाम के साथ उनके करीबी संबंध रहे। 2023 में हुआ निधन
चौधरी वेद पाल का जनवरी 2023 में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद भी परिवार राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *