मुख्य बातें

फरीदकोट में जानलेवा हमले के 8 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसे, दो लोगों को घायल किया, पिस्टल- तेजधार हथियार बरामद – Faridkot News

फरीदकोट में जानलेवा हमले के 8 आरोपी गिरफ्तार:  पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसे, दो लोगों को घायल किया, पिस्टल- तेजधार हथियार बरामद – Faridkot News

फरीदकोट जिले के थाना जैतो पुलिस ने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ वणजारा, उसकी पत्नी सुमन कौर, विशेष महिता उर्फ मत्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू, लखन, हरप्रीत सिंह, बॉबी सिंह तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। सभी आरोपी जैतो के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल सहित मैगजीन, एक लोहे का खंडा, एक नलके की हत्थी तथा दो बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 11 मई की देर शाम टिब्बी साहिब रोड, जैतो में कटिंग का काम करने वाले करण सिंह और उसकी दुकान में मौजूद सुरिंदर कुमार पर आरोपी हरदीप सिंह वणजारा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला किया था। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें पहुंचाईं और मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर फरीदकोट पुलिस ने करण सिंह के बयानों के आधार पर थाना जैतो में मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू और एसएचओ इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वणजारा की निशानदेही पर 32 बोर पिस्टल और मैगजीन बरामद की, जबकि अन्य आरोपियों से लोहे का खंडा और नलके की हत्थी भी बरामद हुई। रिमांड पर लेकर आरोपियों की पूछताछ की जाएगी-एसपी इस संबंध में एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वणजारा के खिलाफ पहले से नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत 21 मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी करीब 5 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *