मुख्य बातें

दरभंगा एयरपोर्ट से होगी लीची, मखाना, आम की ढुलाई: डायरेक्टर ने कहा- जल्द शुरू होगी सेवा, नाइट लैंडिंग से जुड़ा काम भी 15 दिनों में होगा पूरा – Darbhanga News

दरभंगा एयरपोर्ट से होगी लीची, मखाना, आम की ढुलाई:  डायरेक्टर ने कहा- जल्द शुरू होगी सेवा, नाइट लैंडिंग से जुड़ा काम भी 15 दिनों में होगा पूरा – Darbhanga News

दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही कार्गो सेवा के माध्यम से लीची, मखाना और आम की ढुलाई शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर मैथिली एवं हिंदी में उद्घोषणा की जा रही है। ये जानकारी बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इसकी जानकारी दी है। दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर भी मौजूद थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने की मांग रखी। एयरपोर्ट गेट के समीप पार्किंग के कारण होने वाली जाम की समस्या का भी मुद्दा उठाया गया। ‘नाइट लैंडिंग से जुड़ा काम 15 दिनों में होगा पूरा’ बैठक में मौजूद सांसद गोपालजी ठाकुर ने एयरपोर्ट निदेशक को रात 10 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने की दिशा में पहल करने को कहा। सिविल सर्जन को एयरपोर्ट के लिए अलग एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजने और तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। सांसद ने यह भी सुझाव दिया कि यदि किसी यात्री की फ्लाइट छूट जाती है तो टिकट राशि का 50 प्रतिशत वापस करने संबंधी प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाए। साथ ही नाइट लैंडिंग से जुड़ा कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बुधवार को दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना ही बैठक का उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क, पुल और आरओबी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सभी आरओबी, एलिवेटेड रोड और सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
पुल निर्माण निगम के अभियंताओं ने बताया कि लोहिया चौक एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है। जाले विधायक जीवेश कुमार ने कमतौल एवं जोगियारा हॉल्ट के अमृत भारत योजना के तहत जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा। वहीं दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल ने लहेरियासराय स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव तथा कई स्थानों पर आरओबी निर्माण की मांग की। सांसद ने बीएमपी से डरहार सड़क निर्माण कार्य एवं किरतपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़कों और पुल-पुलियों की जांच कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनेगा नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि दरभंगा में लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किया जाएगा। यह परियोजना 102 राजस्व गांवों के आसपास विकसित की जाएगी। मानसून से पहले नाला निर्माण पूरा करने का निर्देश सांसद ने बुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में चल रहे सभी नाला निर्माण कार्य 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने जिले के विभिन्न तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज एवं मॉडल स्कूल खोलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने और स्मार्ट क्लासरूम की स्थिति पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके अलावा इटवा शिवनगर में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल के निर्माण की जानकारी भी दी गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *