कपूरथला की मॉडर्न जेल में दो अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान 4 मोबाइल फोन और 10 तंबाकू की पुड़ियां बरामद की गई हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में दो हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जोगिंदरपाल सिंह ने थाना कोतवाली को दी शिकायत में बताया कि नियमित तलाशी के दौरान जेल के टावर नंबर 8 की बैरक नंबर 4 की दीवार के पीछे से तीन लावारिस लिफाफे मिले। इन्हें खोलने पर 10 तंबाकू की पुड़ियां बरामद हुईं। एक अन्य घटना में, जेल प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हवालाती आरजू (निवासी मॉडल टाउन शाहकोट, जालंधर देहाती) की तलाशी ली गई। उसके पास से ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन स्मार्टफोन और एक जियो सिम बरामद हुई। पूछताछ में आरजू ने बताया कि जेल में बंद अमरजीत सिंह (निवासी जैतोवाली पातरा, जिला जालंधर देहाती) के पास भी फोन हैं। दोनों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस इसके बाद अमरजीत सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
Source link
