हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा जारी 10वीं (सेकेंडरी) कक्षा के रिजल्ट में शहरी विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने पछाड़ने का काम किया। वहीं रिजल्ट भी पिछले तीन सालों में सबसे कम रहा। इस पर शिक्षा बोर्ड चैयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार नकल पर अंकुश लगाने में हम सफल रहे, जिसके कारण यह रिजल्ट गिरा है। इसके अलावा अंग्रेजी से ज्यादा विद्यार्थी तो हिंदी विषय में असफल रहे। वहीं टॉपर के स्कोर कार्ड में बढ़ोतरी देखने को मिली। 10वीं में कुल 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 विद्यार्थी पास हुए। जो पास प्रतिशतता 89.60 रही। 10वीं कक्षा के परिणाम में टॉप थ्री में कुल 16 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं इन टॉपर में 12 छात्राएं व 4 छात्र शामिल हैं। पिछली बाद 10वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप थ्री में कुल 20 विद्यार्थी थे, जिनमें से 3 छात्र व 17 छात्राएं शामिल हैं। 10वीं रिजल्ट में छात्रों की पास प्रतिशतता 87.69 रही, जबकि छात्राओं की पास प्रतिशतता 91.64 रही। हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी में पास
10वीं कक्षा के रिजल्ट में सबसे कम पास प्रतिशतता संस्कृत व्याकरण (आर्श पद्धति गुरुकुल) का रहा। जिसमें 84.21 प्रतिशत रहा। इस विषय में 152 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इनमें से 128 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 10वीं के विद्यार्थी हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी विषय में पास हुए। हिंदी में पास प्रतिशतता 95.93 रही। जिसमें 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 2 लाख 65 हजार 368 विद्यार्थी पास हुए। अंग्रेजी में पास प्रतिशतता 95.97 रही। जिसमें 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 2 लाख 65 हजार 504 विद्यार्थी पास हुए। शहरी विद्यार्थियों को ग्रामीण ने पछाड़ा
10वीं कक्षा में सरकारी के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा। प्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतता 92.45 रही, जबकि सरकारी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से 5.22 प्रतिशत अधिक पास हुए। वहीं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पछाड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पास प्रतिशतता 90.25 रही और शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 87.94 रही। पिछले साल से घटे पास विद्यार्थी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पिछली बार 17 मई 2025 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी रहा है। 10वीं (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 271499 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 251110 उत्तीर्ण हुए तथा 5737 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा था। वहीं इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 14 मई (गुरुवार) को 10वीं का रिजल्ट जारी किया। प्रदेश में इस बार 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स ने दसवीं का एग्जाम दिया था। जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 विद्यार्थी पास हुए और पास प्रतिशत 89.6% रहा हैं। स्टेट टॉपर को पिछली बार 497 तो इस बार 499 अंक मिले
पिछली बार प्रदेशभर में प्रथम 3 स्थान पर कुल 20 परीक्षार्थी रहे थे। जबकि इस बाद पहले तीन स्थानों पर 16 विद्यार्थी रहे हैं। जिसमें 497 अंकों के साथ चार परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इनमें रोहित, माही, रोमा व तानिया शामिल रही। 496 अंको के साथ 6 परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इनमें अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकु, दिव्यांशी, सुनयना, दीक्षा शामिल रही थी। 495 अंकों के साथ 10 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इनमें निधि, मानसी, रमा, अक्षिता, गर्विता, खुशबु, खुशी, मेद्या, जीना चौहान एवं ईशु शामिल रही थी। इस बार प्रदेश में 16 स्टूडेंट्स ने टॉप 3 में जगह बनाई हैं। भिवानी की दीपिका 500 में 499 नंबर के साथ स्टेट टॉपर बनीं। 4 स्टूडेंट रौनक (चरखी दादरी), खुशी (हिसार), अंतू (हिसार), दिपांशू (महेंद्रगढ़) 498 मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 11 स्टूडेंट्स 497 मार्क्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जिनमें सोनीपत के छात्र काव्यांश, हिसार की छात्रा दीक्षा व साक्षी, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, कैथल की छात्रा मानशी, भिवानी (सिवानी मंडी) की छात्रा आशु, पानीपत के छात्र मनुराज, हिसार की छात्रा सकोमल, रोहतक की छात्रा गीता, भिवानी की छात्रा महक एवं जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।
Source link
