मुख्य बातें

लुधियाना से किडनैप हुआ ढाई साल का बच्चा बरामद: 12 घंटे में हरियाणा से किया रेस्क्यू, आरोपियों ने 1.29 लाख में बेचा – Khanna News

लुधियाना से किडनैप हुआ ढाई साल का बच्चा बरामद:  12 घंटे में हरियाणा से किया रेस्क्यू, आरोपियों ने 1.29 लाख में बेचा – Khanna News

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव की मौजूदगी में मां को बच्चा सौंपा। 

लुधियाना पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को किडनैप हुए ढाई वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चा खन्ना के गांव गढ़ी तरखाणां से किडनैप हुआ था। प्रवासी युवक विकास साहनी का बेटा लकश

.

परिवार द्वारा तलाश के बाद माछीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि बच्चा अपनी दादी के साथ दुकान गया था। वापसी के दौरान रमेश कुमार और चंदन साहनी ने उसे किडनैप कर लिया।सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में सामने आया कि बबीता और जयनाथ के कहने पर किडनैप किया गया था।

निसंतान दंपती को बेचा बच्चा इन्होंने बच्चे को बबीता की बहन रीटा और उसके पति संतोष साहनी को बेच दिया। दंपती की कोई संतान नहीं थी। खन्ना और सिरसा पुलिस के संयुक्त अभियान में रीटा और संतोष को सिरसा से पकड़ा गया। बच्चे का सौदा 1.29 लाख रुपए में हुआ था। किडनैपर को 59 हजार रुपए दिए जा चुके थे।

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के मुताबिक एसपीडी पवनजीत, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह, थाना प्रमुख हरविंदर सिंह, पवित्र सिंह और सीआईए खन्ना की टीम ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चे की सकुशल वापसी पर परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *