मुख्य बातें

हिसार में सिंचाई विभाग कर्मियों ने दिया धरना: बोले- तीन महीने से नहीं मिला वेतन; 25 मई तक आंदोलन स्थगित – Balsamand News

हिसार में सिंचाई विभाग कर्मियों ने दिया धरना:  बोले- तीन महीने से नहीं मिला वेतन; 25 मई तक आंदोलन स्थगित – Balsamand News

हिसार में सिंचाई विभाग के कंस्ट्रक्शन सर्कल के कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 41 सिटी शाखा द्वारा आयोजित किया गया था। यूनियन ने चेतावनी दी, कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि विभाग में एक उच्च अधिकारी के तबादले के बाद उनकी जगह किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई और न ही किसी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। इसी कारण कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें घर चलाने के लिए उधार लेना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से की मुलाकात संगठन के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। जिला कमेटी ने मामले की जानकारी राज्य कमेटी को दी। राज्य प्रधान गंगाराम मौन और महासचिव जरनैल सिंह ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान की मांग उठाई। कैथल के अधीक्षक अभियंता को अतिरिक्त कार्यभार धरने के दौरान जानकारी दी गई कि राज्य कमेटी के प्रयासों के बाद कैथल के अधीक्षक अभियंता को हिसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। लिखित आश्वासन मिलने के बाद संगठन ने धरने को 25 मई तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। धरने में ये पदाधिकारी और कर्मचारी रहे शामिल जिला ऑडिटर सतीश दनोदा ने कहा कि अधिकारियों को समय रहते कर्मचारियों की सैलरी का समाधान करना चाहिए, अन्यथा संगठन को कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। धरने की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान दीपक शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव सोनू जांगड़ा और उपप्रधान विनोद सैनी ने किया। सहसचिव सुनील, प्रचार सचिव प्रीत सहित अशोक, रवि, सीताराम, सुशील, गोवर्धन, प्रतीक्षा और क्लर्क एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी धरने में भाग लिया और समर्थन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *