मुख्य बातें

शिवपुरी में किराए के मकान से पांच लाख की चोरी: SP ऑफिस पहुंचने के बाद दर्ज हुई FIR, जेवर और मोबाइल ले गए चोर – Shivpuri News

शिवपुरी में किराए के मकान से पांच लाख की चोरी:  SP ऑफिस पहुंचने के बाद दर्ज हुई FIR, जेवर और मोबाइल ले गए चोर – Shivpuri News

शिवपुरी में एक महिला के किराए के मकान में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करनी पड़ी। एसपी कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डावर छितरी थाना नरवर निवासी 28 वर्षीय पूनम योगी अपने पति अशोक योगी के साथ शिवपुरी के माधव नगर में गौरव सेन के मकान में किराए पर रहती हैं। पूनम के पति मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पूनम अपने तीन बच्चों के साथ शिवपुरी में रहती हैं। गांव गई थीं, अगले दिन ताला टूटा
पूनम ने पुलिस को बताया कि 8 मई को वह अपने बच्चों के साथ गांव छितरी गई थीं। उन्होंने कमरे में ताला लगाया था और मुख्य द्वार की चाबी मकान मालिक को सौंप दी थी। अगले दिन सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन पर कमरे का ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद पूनम तुरंत गांव से शिवपुरी लौट आईं। शिवपुरी पहुंचने पर पूनम ने देखा कि कमरे का ताला टूटा था और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा मोबाइल फोन गायब थे। मंगलसूत्र, मोबाइल तक ले गए चोर
चोरी हुए सामान में एक बड़ा मंगलसूत्र, दो छोटे मंगलसूत्र, बीजासन, ओम पेंडेंट, सोने की नथ, चांदी की करधौनी, पायल, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल और दो कीपैड मोबाइल शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि चोरी गए जेवर और अन्य सामान की कुल कीमत पांच लाख रुपए से अधिक है। काफी तलाश के बाद भी जब चोरों का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने अब अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *