हांसी जिले के कंवारी गांव में शनिवार तड़के एक किरयाना स्टोर में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव कंवारी निवासी अंकित पिछले लगभग सात वर्षों से यह किरयाना स्टोर चला रहे हैं। अंकित ने बताया कि यह दुकान करीब 25 से 30 साल पुरानी उनकी पुश्तैनी दुकान है। पहले उनके पिता इसे संभालते थे और उनके निधन के बाद अंकित खुद दुकान चला रहे हैं। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू अंकित के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 3:30 बजे उसे पड़ोसी का फोन आया, जिसने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर अंकित ने देखा कि दुकान में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे तीन फ्रिज, पंखे और अन्य किराना का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। देखें फोटो… दुकानदार बोला- 7 से 8 लाख का नुकसान दुकानदार अंकित ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें करीब 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में छह सदस्य हैं और केवल दो भाई ही कमाने वाले हैं। इस घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
Source link
