मुख्य बातें

दूसरे की जगह 10वीं का एग्जाम देती युवती पकड़ी: 5 हजार की डील में 3 हजार मिलने थे; कुरुक्षेत्र पुलिस ने साथी भी पकड़ा – Kurukshetra News

दूसरे की जगह 10वीं का एग्जाम देती युवती पकड़ी:  5 हजार की डील में 3 हजार मिलने थे; कुरुक्षेत्र पुलिस ने साथी भी पकड़ा – Kurukshetra News

हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने CBSE के 10वीं बोर्ड एग्जाम में दूसरे की जगह पेपर देते हुए युवती को गिरफ्तार किया। पेपर देने के बदले युवती को 3 हजार रुपए मिलने वाले थे। एक पेपर देने की पूरी डील सिर्फ 5 हजार रुपए में फिक्स हुई थी, लेकिन युवती अपनी कद-काठी की वजह से 15 मिनट में ही पकड़ी गई। पुलिस ने युवती सोनिया निवासी कैथल को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने वाले विनोद कुमार निवासी सीवन जिला कैथल को भी पकड़ा है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस डील करने वाले कुरुक्षेत्र और कैथल के भागल के रहने वाले युवक की तलाश कर रही है। कद-काठी देखकर हुआ शक दरअसल, कल 15 मई को CBSE का 10वीं क्लास कर रि-अपीयर का एग्जाम था। गुरुकुल में मैथ की परीक्षा चल रही थी। केंद्र में तैनात लेक्चरर नरेंद्र सिंह बतौर सुपरिंटेंडेंट ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी परीक्षा शुरू होने के दौरान टीचर को एक छात्रा पर शक हुआ। उस छात्रा की कद-काठी और उम्र 10वीं की सामान्य छात्राओं जैसी नहीं लग रही थी। दूसरे की जगह परीक्षा देने आई थी इसके बाद टीचर ने छात्रा से पूछताछ की और उसके डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती किसी दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देने आई थी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थर्ड गेट चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी युवती सोनिया फर्जी तरीके से परीक्षा दे रही थी। 5 हजार में तय हुआ सौदा थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने एग्जाम दिलाने आए विनोद को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि विनोद और उसके साथी की कुरुक्षेत्र के युवक के साथ करीब 5 हजार रुपए में डील हुई थी। इसमें से 3 हजार रुपए सोनिया को मिलने थे, जबकि बाकी रकम सेटिंग कराने वालों के हिस्से में जानी थी। पुलिस कर दोनों आरोपियों की तलाश विनोद कुमार ने बताया कि सोनिया और विनोद को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। डील करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही परीक्षा दिलवाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी भी बकाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *