मुख्य बातें

चलती ट्रेन के कोच में आग: त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही थी, बोगी में 68 यात्री सवार बताए, कोटा से टीमें रवाना – Kota News

चलती ट्रेन के कोच में आग:  त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही थी, बोगी में 68 यात्री सवार बताए, कोटा से टीमें रवाना – Kota News

त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के कोच बी 1 में आग लगने सूचना सामने आई है।घटना कोटा मंडल के लूणीविच्चा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच की बताई गई है। कोटा स्टेशन हूटर बजते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। कोटा से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। अधिकारी भी मौके के लिए निकले। ट्रेन त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही थी। घटना सुबह 5:15 बजे के आसपास है। बताया जा रहा है कोच में आग लगने की सूचना गार्ड ने दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर बाहर निकल आए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। ट्रेन के B1 कोच में आग लगी थी। कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। टीम में मौके पर पहुंची है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *