मुख्य बातें

पठानकोट में तेज रफ्तार कैंटर ने राहगीर को कुचला, मौत: मीरथल अड्डा के पास हाईवे पर हुआ हादसा, हरियाणा के कैंटर का नंबर पुलिस को सौंपा, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज – Pathankot News

पठानकोट में तेज रफ्तार कैंटर ने राहगीर को कुचला, मौत:  मीरथल अड्डा के पास हाईवे पर हुआ हादसा, हरियाणा के कैंटर का नंबर पुलिस को सौंपा, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज – Pathankot News

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरथल अड्डा के पास सड़क हादसे में एक गुरदासपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन, हादसे के वक्त साथ मौजूद मृतक के साढू ने कैंटर का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद थाना नंगलभूर की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
साढ़ू के साथ काम के सिलसिले में गया था मीरथल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के गांव तुगलवाल निवासी बलकार सिंह पुत्र प्यारा सिंह अपने साढू गुरदासपुर के गांव बुज्जांवाली निवासी योगा सिंह के साथ ड्यूटी के सिलसिले में मीरथल आया था। मंगलवार रात करीब 11:43 बजे जब बलकार सिंह मीरथल अड्डा के पास हाईवे पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कैंटर HR-55-AN-6952 ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद फरार हुआ कैंटर चालक
प्रत्यक्षदर्शी योगा सिंह के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक ने कुछ पल के लिए गाड़ी धीमी की, लेकिन फिर वह तेजी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लेकिन, उसने कैंटर का नंबर पुलिस को सौंप दिया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल बलकार सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें श्री गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बलकार सिंह की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। नंगल भूर थाना पुलिस ने योगा सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत एफआईआर नंबर 26 दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *