मुख्य बातें

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स तालाब में दो बच्चे डूबे: दोनों की मौत, रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले, एंबिएंस आईलैंड के तालाब की घटना – gurugram News

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स तालाब में दो बच्चे डूबे:  दोनों की मौत, रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले, एंबिएंस आईलैंड के तालाब की घटना – gurugram News

गुरुग्राम में वीवीआईपी इलाके एंबिएंस मॉल के पीछे स्थित एंबिएंस आईलैंड के गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्चों के रूप में हुई है, जो पास के ही नाथूपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। नाथूपुर गांव के रहने वाले दोनों बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे सुरक्षा घेरे को पार कर एंबिएंस आईलैंड के अंदर बने गोल्फ कोर्स की तरफ चले गए। वहाँ बने एक गहरे कृत्रिम तालाब में नहाने चले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *