मुख्य बातें

जालंधर में हीरों के कारोबारी दपंती पर FIR: आरोपी होशियारपुर के तलवाड़ा के रहने वाले, निवेश के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी की – Jalandhar News

जालंधर में हीरों के कारोबारी दपंती पर FIR:  आरोपी होशियारपुर के तलवाड़ा के रहने वाले, निवेश के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी की – Jalandhar News

जालंधर में होशियारपुर के तलावाड़ा के रहने वाले हीरा कारोबारी दंपति पर धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई है। दरअसल दंपति पर दुबई में हीरों के कारोबार में निवेश के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
आरोपियों की पहचान अतुल वर्मा और उनकी पत्नी रिया वर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में जालंधर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से रिटायर कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह बस्ती दानिशमंदा निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल वर्मा और रिया वर्मा ने खुद को ज्वेलरी कारोबारी बताकर उन्हें दुबई में हीरों के कारोबार में निवेश का झांसा दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया था कि उनके तलवाड़ा और जालंधर में ज्वेलरी शोरूम हैं। उन्होंने हर 15 से 20 दिन में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का वादा किया। इन बातों पर विश्वास करके गुप्ता ने 28 फरवरी 2025 को अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे के रूप में पौने 4 लाख रुपए ही दिए
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें अब तक केवल 3 लाख 74 हजार 300 रुपए मुनाफे और ब्याज के रूप में दिए हैं, जबकि मूल राशि वापस नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दंपति ने सुनियोजित साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जांच के बाद सहायक पुलिस कमिश्नर स्पेशल ब्रांच जालंधर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई हुई। थाना डिवीजन नंबर-5 में अतुल वर्मा और रिया वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई बलविंदर कुमार को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *