कनाडा में जन्म के बाद बच्चा जंगल में मिली तो पुलिस ने पंजाबी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब बच्चे को जन्म देने के बाद महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों को पता चल गया कि बच्चा गायब है। इसके बाद पुलिस ने जंगली क्षेत्र से बच्चे की लाश मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल आई महिला और उसके पति को पकड़ लिया। उनके खिलाफ बच्चे के शव को छिपाने, पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और मृत शरीर के अनादर के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला:- मां की हालत अभी गंभीर
पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां रमनदीप कौर की हालत बेहद नाजुक है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस का साफ कहना है कि उसकी हालत किसी हिंसा से नहीं, बल्कि प्रसव के दौरान हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण बिगड़ी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बच्चा जीवित पैदा हुआ था या मृत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बच्चे की मौत में दंपति की क्या भूमिका
पुलिस के मुताबिक सुखप्रीत सिंह व रमनदीप कौर ने शव को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शव को जंगल में फेंककर उसका अनादर किया गया। दंपती भारतीय मूल के पंजाबी कम्युनिटी से हैं। हालांकि वह पंजाब या देश में कहां के रहने वाले हैं, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कैसे हुई बच्चे की मौत
कनाडा पुलिस के मुताबिक नोवा स्कोटिया मेडिकल एक्जामिनर सर्विस शिशु का पोस्टमार्टम कर रही है। इससे मौत का सही कारण और बच्चा पैदा होते समय जिंदा था या नहीं, यह पता चलेगा। पुलिस मां के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।
Source link
