मुख्य बातें

वीडियो बना रही 13 वर्षीय बच्ची पर कुल्हाड़ी से हमला: शिवपुरी में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने किया वार; जांघ-टखने और हाथ में चोट – Shivpuri News

वीडियो बना रही 13 वर्षीय बच्ची पर कुल्हाड़ी से हमला:  शिवपुरी में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने किया वार; जांघ-टखने और हाथ में चोट – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सकलपुर गांव में मंगलवार दोपहर जमीन सीमांकन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान घटना का वीडियो बना रही 13 वर्षीय बच्ची पर उसके चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकलपुर निवासी कौशलेन्द्र राजावत ने बताया कि मंगलवार को उनकी बोर वाली जमीन का सीमांकन करने पटवारी गांव पहुंचे थे। मौके पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। हालांकि, सीमांकन की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही पटवारी वापस लौट गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद भड़क गया। वीडियो बनाने पर नाराज होकर किया कुल्हाड़ी से वार
आरोप है कि विवाद के दौरान वीरेन्द्र राजावत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच कौशलेन्द्र की बेटी यशिका राजावत (13) अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। यह देखकर वीरेन्द्र नाराज हो गया और उसने यशिका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार से यशिका के पैर, जांघ, टखने और हाथ में गंभीर चोटें आईं और तेजी से खून बहने लगा। परिजनों ने किया बीच-बचाव, 3 आरोपियों पर केस दर्ज
हमले के बाद मौके पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने कौशलेन्द्र की शिकायत के आधार पर आरोपी वीरेन्द्र राजावत, आदित्य राजावत और पुनीत राजावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *