मुख्य बातें

आज से ओवौसी सीमांचल दौरे पर, सभा-रोड शो करेंगे: आरके सिंह ने जदयू के दो एमएलसी को हत्यारा- ड्रग स्मगलर बताया; राहुल-तेजस्वी पीसी करेंगे

आज से ओवौसी सीमांचल दौरे पर, सभा-रोड शो करेंगे:  आरके सिंह ने जदयू के दो एमएलसी को हत्यारा- ड्रग स्मगलर बताया; राहुल-तेजस्वी पीसी करेंगे


पटना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कभी हो सकता है। राजनीतिक दलों ने सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज कर दिया है। कांग्रेस बिहार में अपना दम दिखाने के लिए 85 साल बाद पटना में CWC की बैठक आज से कर रही है। इधर, बीजेपी के सीनियर लीडर आरके सिंह ने NDA को लेकर ही मोर्चा खोल दिया है।

बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी उठापटक, बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स जानिए…

अतिपिछड़ों के लिए ‘न्याय का संकल्प’ तैयार करेगा इंडिया गठबंधन

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से अलग 24 सितंबर को ही दोपहर बाद पटना के होटल चाणक्या में एक आयोजन सिर्फ अति पिछड़ों पर केन्द्रित रखा गया है। इस मीटिंग में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लेफ्ट की पार्टियां शामिल होंगी।

आरके सिंह बोले- JDU के दो MLC को हत्यारा और ड्रग स्मगलर बताया

बीजेपी नेता आरके सिंह के बयान के बाद एनडीए में घमासान मच गया है। उन्होंने जदयू के दो एमएलसी को हत्यारा और ड्रग स्मगलर कहा है। उन्होंने कहा कि, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब दें या फिर इस्तीफा दें।

एक कार्यक्रम में आरके सिंह ने कहा कि, बिहार में पोस्टिंग से लेकर आवास योजना तक में रिश्वत ली जाती है। श्रीभगवान सिंह ने एक जगह 8-9 हत्याएं की थीं। हमने संजय झा से कह दिया है कि यह मेरे खिलाफ काम किया है। इसको टिकट दीजिएगा, तो हम इसके खिलाफ घूमेंगे। राधा चरण साह ड्रग माफिया हैं। ईडी द्वारा पकड़े गए थे। उनको भी एमएलसी बनाया गया। दोनों भाजपा विधायकों के बारे में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बता दिया है।

4 दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे ओवैसी, सीमांचल में सभा और रोड शो करेंगे

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को सीमांचल के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र चुनावी बिगुल फूंकेंगे। ओवैसी मंगलवार बाद दोपहर किशनगंज पहुंचे। ओवैसी यहां न्याय यात्रा निकलेंगे। यह न्याय यात्रा अगले चार दिनों तक सीमांचल विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगी। यात्रा के दौरान ओवैसी क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने सोशल मीडिया पर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। उनकी यात्रा बुधवार को 11 बजे शहर के रूईधासा मैदान से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बहादुरगंज तक जाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर वे नुक्कड़ सभा को संबोधित भी करेंगे। किशनगंज के बाद उनकी यात्रा अररिया जिले में जाएगी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष अख्तरूल ईमान, जिला अध्यक्ष नसीम अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

दस्तावेज सौंपने की कल आखिरी तारीख; जो नहीं देंगे, उनके नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी है। दस्तावेजों की जांच हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस दिया गया है। जवाब की आखिरी तारीख 25 सितंबर है। अगले पांच दिन में मतदाता सूची को जिला और राज्य स्तर पर कंपाइल कर 30 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा। जो दस्तावेज नहीं देंगे, तय है उनके नाम कटेंगे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किशनगंज, अररिया, मधुबनी के वोटरों को सबसे अधिक नोटिस दिया गया है। इनकी संख्या एक लाख से अधिक हैं। इन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र के साथ 11 दस्तावेज में शामिल कोई कागजात जमा नहीं किया था। अनुमान है कि 30 हजार नाम अंतिम सूची से हट जाएंगे।

बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अतिपिछड़ों के लिए ‘न्याय का संकल्प’ तैयार करेगा इंडिया गठबंधन

बिहार में ओबीसी आबादी 27 फीसदी है और ईबीसी आबादी 36 फीसदी। कुल मिलाकर यह वोट बैंक 63 फीसदी है। पिछड़ा वर्ग में कुल 30 जातियां हैं जबकि अति पिछड़ों में 112 जातियां। ओबीसी की सहानुभूति हासिल करने के लिए राहुल गांधी पहले ही माफी मांग चुके हैं और कह चुके हैं कि उन्हें ओबीसी की समस्याएं पहले मालूम होती तो बहुत पहले जातिगत जनगणना करवा दी होती। अब राहुल की नजर बिहार के अति पिछड़ा वोट बैंक पर है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *