राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से सभी बूथ पर 15 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के सदस्य अपने-अपने बूथ के 100 मतदाताओं से मतदान के दिन तक रोज संपर्क करेंगे। उनके घर पर जाकर चाय पीते
.
आज पूर्व विधायक बोगो सिंह के नेतृत्व में राजद के मटिहानी विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह टास्क दिया गया है। सम्मेलन का आयोजन जदयू से राजद में शामिल हुए बोगो सिंह द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें जहां बूथ जीतो विधानसभा जीतो, बूथ जीतो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाओ का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता।
मटिहानी विधानसभा में राजद का संगठन मजबूत
बोगो सिंह ने कहा है कि हर बूथ से 15 लोगों की कमेटी बनाई गई है, जो 100 मतदाताओं से रोज संपर्क कर महागठबंधन को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी। बूथ कमेटी सदस्यों को यह काम दिया गया है कि अभी से लेकर चुनाव तक एक-एक सौ मतदाताओं का लिस्ट बनाकर रोज उनके घर पर जाना है। चाय पीना है और उन्हें महागठबंधन को जीतने के लिए वोट देने के लिए प्रेरित करना है।
राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि मटिहानी विधानसभा में राजद का संगठन काफी मजबूत है। बोगो सिंह के आने से राजद और भी मजबूत हुआ है। तेजस्वी यादव से मटिहानी विधानसभा में बोगो सिंह को टिकट देने की मांग की गई है।
जिससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद उस सीट को जीत सके। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
