किन्नौर में बर्फ की चादर से ढके मकान
जनजातीय जिला किन्नौर में दो दिन से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले व मध्यम इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्यटन स्थल छितकुल व नाको में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। एनएच-5 पर निगुलसरी और नाथप
.
पूरे जिले में जहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। छितकुल, नागास्ती, आसरंग व नाको जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे बुनियादी ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। किसानों को भी किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। रोपा वैली में सोमवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। सेब को नुकसान की आशंका, भेड़पालक परेशान बर्फबारी और बारिश बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले कई इलाकों में पेड़ों से सेब तोड़ने का कार्य बाधित हो गया है। किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। भेड़-बकरी पालक मवेशियों को लेकर निचले क्षेत्रों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

