मुख्य बातें

धनतेरस आज, जानें क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त: अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी, चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा डिमांड – Jaipur News

धनतेरस आज, जानें क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी, चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा डिमांड – Jaipur News


राजस्थान में आज (शनिवार) धनतेरस को लेकर सुबह से ही बाजार सज गए हैं। जयपुर के जौहरी बाजार, एमआई रोड, त्रिपोलिया, राजापार्क, मानसरोवर और मालवीय नगर जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल है। जगह-जगह दुकानों पर लाइटिंग और साज-सज्जा की गई

.

बाजार में गोल्ड-ज्वेलरी और चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग है। एमआई रोड और मानसरोवर के शो-रूम्स पर एलईडी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल की खरीदारी जोरों पर है। कई जगह दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ‘धनतेरस स्पेशल डिस्काउंट’ भी दे रहे हैं।

शुभ मुहूर्त में खरीदारी का रहेगा विशेष महत्व ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को है। द्वादशी तिथि दोपहर 12:52 तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होकर प्रदोषकाल तक रहेगी। इस साल धनतेरस पर पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 5:09 बजे से प्रारंभ होगा, जो सूर्य का प्रभावशाली नक्षत्र है और यह आत्मबल, व्यवसाय और समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है।

कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन के समय माता लक्ष्मी और धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन को लक्ष्मी पूजन और आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। लक्ष्मी पूजा का शुभ समय: शाम 5:51 से रात 8:15 तक रहेगा।

कल मनाई जाएगी धन्वंतरि जयंती धनतेरस के अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को धन्वंतरि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भी खरीदारी के शुभ योग बनेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *