फरीदाबाद मे यूपी के कोशीकला के रहने वाले एक 25 साल के युवक की मौत ,शव लेने बीके पहुंचे परिजन
हरियाणा के फरीदाबाद मे यूपी के कोशीकला के रहने वाले एक 25 साल के युवक की फरीदाबाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की बात कही है। सेक्टर 19 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
मेट्रो पुल के नीचे मिला था शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोशीकला का रहने वाला मारूख (30) भूसा (पशुओं का चारा) खरीदने व बेचने का काम करता था। वीरवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि बडखल मेट्रो पुल के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
मृतक मारूख के शव का को लेने के लिए पोस्टमार्टम कमरे के बाहर खड़े परिजन
भाई ने हत्या का आरोप लगाया
मृतक मारूख के भाई शहजाद ने मारूख की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहजाद ने बताया कि मारूख 23 सिंतबर को घर से निकला था। मारूख अपने मोहल्ले के ही रहने वाले लड़के इमलाख के साथ फरीदाबाद आया था। इमलाख फरीदाबाद में मारूख को छोड़कर दिल्ली चला गया।
जिसके बाद मारूख फरीदाबाद में शिम्मी नाम लड़की से मिलने चला गया। मारूख पहले से ही इसी लड़की को जानता था। मेट्रो स्टेशन के पास एक गेस्ट हाउस में मारूख के नाम के साथ उस लड़की की एंट्री भी पाई गई है। शहजाद का आरोप है कि मारूख के शरीर पर चाकू के निशान मिले है। मारूख की हत्या की गई है।
पुलिस बोली जांच जारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देेते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
