मुख्य बातें

अमृतसर में छेड़छाड़ के विरोध पर हथियारों से हमला: आंखों में मिर्च डालकर मारपीट, पुलिस ने जांच की शुरू, सख्त कार्रवाई का आश्वासन – Amritsar News

अमृतसर में छेड़छाड़ के विरोध पर हथियारों से हमला:  आंखों में मिर्च डालकर मारपीट, पुलिस ने जांच की शुरू, सख्त कार्रवाई का आश्वासन – Amritsar News


अमृतसर के मोहकमपुर इलाके से देर रात एक मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर कुछ पड़ोसियों और अज्ञात लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

.

पीड़ित बॉबी का आरोप है कि पड़ोसी उनकी बहन से आए दिन छेड़छाड़ करते थे और जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी बदले की भावना से रात को हथियार लेकर घर पहुंच गए। जैसे ही परिवार ने घर का गेट खोला, बात करनी शुरू की तब ही हमलावरों ने उन पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला बोल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ अभद्र भाषा और गालियां भी दी गई।

थप्पड़ झड़ते हुए आरोपी।

पुरानी दुश्मनी बनी हिंसा की वजह

परिवार का कहना है कि इन आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। कुछ महीने पहले उनके भाई पर भी हमला हुआ था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि उस केस में भी हमें आज तक इंसाफ नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी

थाना मोहकमपुरा के प्रभारी राणा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं और मामले की जांच की जा रही है। राणा सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *