मुख्य बातें

पलामू में सोन नदी में नहाते समय पांच युवक डूबे: दोस्तों ने दो को बचाया, तीन हुए लापता, इनमें दो बिहार के रहने वाले – Palamu News

पलामू में सोन नदी में नहाते समय पांच युवक डूबे:  दोस्तों ने दो को बचाया, तीन हुए लापता, इनमें दो बिहार के रहने वाले – Palamu News


पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही स्थित सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए तीन युवक डूब गए। उनके साथ गए दोस्तों ने दो अन्य युवकों को डूबने से बचा लिया, जबकि तीनों लापता युवकों की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

.

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लगभग 4 बजे 8 से 10 युवक सोन नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से लगभग पांच लोग डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तीन अन्य युवक सोन नदी की तेज धार में बह गए। डूबने वालों में दो बिहार के रहने वाले हैं। छठ के मौके पर रिश्तेदार के घर आए थे।

बिहार के शेरघाटी के रहने वाले हैं दोनों

लापता युवकों की पहचान शेरघाटी के अंकुश पासवान (22 वर्ष), नबीनगर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी बरहु उर्फ आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) और पोखराही निवासी रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने बताया कि डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए स्टीमर और स्थानीय तैराकों की मदद ली जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सके थे। यह घटना पोखराही के बरवाडीह घाट पर हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *