मुरसान, हाथरस1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस के मुरसान ब्लॉक के नगला दया गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 नामजद और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट और एक पक्ष द्वारा दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते देखा जा सकता है।
थाना हाथरस गेट के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगला दया गांव में जमीन जोतने और कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने पाया कि प्रथम पक्ष से मुनेश पुत्र महादेव, महेंद्र पुत्र सुखराम (निवासी नगला दया), रामवीर पुत्र रामजीलाल, टिंकू पुत्र रामवीर, शिवकुमार पुत्र करन सिंह, लवकुश पुत्र करन सिंह (निवासी गोपालपुर) और 5-6 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। वहीं, द्वितीय पक्ष से कपिल पुत्र नीरज, नीरज पुत्र रमेश चंद्र, अंजलि पुत्री नीरज, राहुल पुत्र नीरज, मछला देवी पत्नी नीरज, प्रियंका पुत्री नीरज (सभी निवासी नगला दया) और चंद्रपाल पुत्र सिद्धार्थ सिंह (निवासी नगला बिसैया) तथा 8-10 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। ये सभी एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे और लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर अपने-अपने घरों को जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने फिर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। झगड़े में दोनों पक्षों के कुछ पुरुष और महिलाएं घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
