छतरपुर की मातगुवां थाना पुलिस ने ग्राम बुदौर नकराहार में खेत पर काम कर रही एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई क
.
खेत पर काम करते समय हुआ हमला
घटना 30 अक्टूबर को बुदौर गांव में हुई थी।50 वर्षीय काशीबाई अहिरवार अपने पति हिम्मत अहिरवार और बेटे इंद्रपाल के साथ खेत पर काम कर रही थीं।इसी दौरान यादव परिवार के छह लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।इंद्रपाल भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकुर चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा और जांच शुरू की।
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता और परिजनों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार परचार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग डंडे लिए झगड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुएमुन्ना यादव, रामपाल उर्फ छोटी यादव, रामनाथ यादव और वीरेंद्र उर्फ बीरन यादव को गिरफ्तार किया।ये सभी ग्राम बुदौर, थाना मातगुवां, जिला छतरपुर के निवासी हैं।
हथियार बरामद, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों से कुल्हाड़ी और डंडे बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।
