मुख्य बातें

पानीपत में बीती रात में घर में सेंधमारी: तीन मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गए चोर, परिवार सोता रहा – Panipat News

पानीपत में बीती रात में घर में सेंधमारी:  तीन मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गए चोर, परिवार सोता रहा – Panipat News

पानीपत के गांव रिसालू में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह उठने पर जब घर का सामान बिखरा देखा गया तब चोरी का पता चला। पीड़ित रविंद्र पहले पानीपत डाकघर में

.

रविंद्र ने पुलिस को बताया कि रात उनका परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे तीन मोबाइल फोन और नकदी चोरी करके फरार हो गए। जब सुबह परिवार की आंख खुली तो उन्होंने घर के भीतर का सामान बिखरा देखा। अलमारी खुली पड़ी थी और फोन व नकदी गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की रकम करीब 40 हजार रुपये से अधिक की है।

आसपास के लोगो ने पुलिस लेगी जानकारी

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *