मुख्य बातें

कांग्रेस ने ब्राजिलियन मॉडल के पोस्टर लहराए: हिसार में वर्कर बोले- हरियाणा में आकर 22 वोट डाल गए, चुनाव आयोग सो रहा था – Hisar News

कांग्रेस ने ब्राजिलियन मॉडल के पोस्टर लहराए:  हिसार में वर्कर बोले- हरियाणा में आकर 22 वोट डाल गए, चुनाव आयोग सो रहा था – Hisar News


हिसार में कांग्रेस ने ब्राजीलियन मॉडल लारिसा के बैनर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।

हरियाणा के हिसार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का खुलास

.

इस मार्च में ब्राजीलियन मॉडल लारिसा की फोटो लगे बैनर लहराए गए। इस दौरान कांग्रेसी वर्करों ने कहा कि यह ब्राजीलियन मॉडल स्वीटी, कोमल और जाने कितने नामों से हरियाणा में आकर वोट डालकर चली गई। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह सत्ताधारी दल के हाथों की कठपुतली बन गया है।

हिसार में कांग्रेस नेता अनिल मान व जिलाध्यक्ष ब्रजलाल व वर्कर नारेबाजी करते हुए।

मान ने कहा-भाजपा ने सत्ता हथियाई

इस दौरान अनिल मान ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से 25 लाख फर्जी वोट डलवाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत की संभावना थी, लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र और आचार संहिता का उल्लंघन कर सत्ता हथिया ली।

मान ने आगे कहा कि वोट चोरी कर भाजपा ने किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों के साथ धोखा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस वर्कर सड़कों पर उतरकर वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए।

कांग्रेस वर्कर सड़कों पर उतरकर वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए।

मान बोले- हरियाणा में साढ़े 5 लाख वोट फर्जी

मान ने दावा किया कि हरियाणा में साढ़े पांच लाख वोट फर्जी हैं। उन्होंने इनेलो को भाजपा की ‘बी टीम’ बताते हुए कहा कि इनेलो का काम केवल कांग्रेस के वोट काटना है। मान ने बताया कि 2024 के चुनाव में इनेलो को महज साढ़े पांच लाख वोट मिले और विधानसभा चुनाव में 90 में से केवल 51 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए।

उन्होंने अभय चौटाला पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है।

राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए बताया था कि ब्राजीलियन मॉडल के वोट हरियाणा में बने हैं।

राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए बताया था कि ब्राजीलियन मॉडल के वोट हरियाणा में बने हैं।

राहुल गांधी ने किया था खुलासा

वहीं राहुल गांधी ने पिछले बुधवार को वोट चोरी मुद्दे पर खुलासा करते हुए बताया था कि इस मॉडल के कई नाम हैं इसकी फोटो लगी मतदाता पर्चियों का इस्तेमाल कर विधानसभा चुनाव 2024 में 22 वोट डाले गए हैं। इसके बाद मॉडल ने वीडियो जारी कर बताया था कि लोग भारत में वोटिंग के लिए मेरी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं। वे मुझे एक-दूसरे से लड़ने के लिए इंडियन बता रहे हैं। देखो यह कितना अजीब है। मैं तो सिर्फ नमस्ते जानती हूं। इस दौरान महिला ने दावा किया कि वह कभी भारत गई ही नहीं तो वोट कैसे डालेगी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *