मुख्य बातें

बैतूल स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला: चलती गाड़ी में चढ़ने की कर रही थी कोशिश, RPF जवान ने बचाया – Betul News

बैतूल स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला:  चलती गाड़ी में चढ़ने की कर रही थी कोशिश, RPF जवान ने बचाया – Betul News

बैतूल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम चलती गोंडवाना एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि जवान को भी मामूली चोटें आईं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हादसा
यह घटना गुरुवार शाम 4:38 बजे ट्रेन नंबर 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस के बैतूल स्टेशन पहुंचने पर हुई। गाजियाबाद निवासी 45 वर्षीय प्रमिला शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से निजामुद्दीन जा रही थीं। वह पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतरी थीं। ट्रेन के रवाना होने पर प्रमिला शर्मा ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका हाथ कोच के हैंडल से छूट गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरकर घिसटने लगीं। ट्रेन मैनजर ने तुरंत रोकी गाड़ी
प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक कुलवंत सिंह ने तुरंत दौड़कर महिला को बाहर खींच लिया। कुछ सेकंड की देरी एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। घटना के बाद ट्रेन मैनेजर पी.के. दांगी ने वैक्यूम लगाकर ट्रेन को रोका, जिसके बाद ट्रेन लगभग 6 मिनट रुककर शाम 4:46 बजे रवाना हुई। इस घटना में महिला यात्री के पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है। प्रधान आरक्षक कुलवंत सिंह के घुटने और कोहनी पर भी हल्की चोटें लगी हैं। घायल महिला को आरपीएफ के एएसआई मिश्रा के साथ जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह के इस साहसिक कार्य की सराहना की। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने के खतरों को उजागर करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *