सीकर में भी सर्दी तेज होने लगी है। (फाइल फोटो)
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण अब अलवर, उदयपुर, झुंझुनूं में भी पारा सिंगल डिजिट में आ गया। इन शहरों में शनिवार को सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। बारां, करौली में भी पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कुल 12 जिलों में ता
.
दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप रही, जिससे कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह इसी तरह का मौसम, सर्दी रहने और तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 9.5, अजमेर में 8.1, अलवर में 8.5, पिलानी में 9.5, चूरू में 9.3, बारां में 9.7, सिरोही में 8.1, फतेहपुर में 7.4, करौली में 9, दौसा में 7.7 और झुंझुनूं में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरी हवा का सबसे ज्यादा प्रभाव शेखावाटी और उसके आसपास के जिलों में रहा, जिसके कारण लगातार यहां तापमान में गिरावट हो रही है।
कोटा में शनिवार का न्यूनतम तापमान 13.4, चित्तौड़गढ़ में 11, भीलवाड़ा में 10.4, निवाई (टोंक) में 10.2, जयपुर में 13, गंगानगर में 12.2, बाड़मेर में 16.5, जैसलमेर में 15.2, बीकानेर में 14.4, जालोर में 11.2 और प्रतापगढ़ में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सामान्य से 9 डिग्री तक नीचे आया पारा
राजस्थान में बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। अजमेर में कल न्यूनतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री, सीकर में 7.1, कोटा में 4.8, टोंक में 4.1, भीलवाड़ा में 3.1, पिलानी में 3.2 और जोधपुर में 4.4 डिग्री नीचे दर्ज हुआ।
दिन में तेज धूप, पारा 2 डिग्री तक चढ़ा
रात का न्यूनतम तापमान भले ही गिर रहा हो, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को सिरोही में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जालोर में 31.8, बीकानेर, जोधपुर में 31.3-31.3, फलोदी में 31.2, जैसलमेर में 32.4, पिलानी में 31.5, चित्तौड़गढ़ में 30 और बाड़मेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
