मुख्य बातें

दिल्ली ब्लास्ट-CCTV फुटेज में दिखा शख्स आतंकी डॉ. उमर था: दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के बाद जल्दबाजी में था, गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्लास्ट किया

दिल्ली ब्लास्ट-CCTV फुटेज में दिखा शख्स आतंकी डॉ. उमर था:  दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के बाद जल्दबाजी में था, गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्लास्ट किया


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Red Fort Car Blast; Doctor Umar Mohammad | Faridabad Terror Module

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली धमाका मामले में आत्मघाती हमले के संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है।

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास धमाके के तार आतंकी हमले से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। सफेद रंग की जिस i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। मेट्रो स्टेशन के पार्किंग से निकलती कार में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शख्स की पहचान डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी के रूप में हुई है। उमर कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है डॉक्टर उमर हरियाणा के फरीदाबाद टेररिस्ट मॉड्यूल से जुड़ा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को फरीदाबाद मॉड्यूल में चार डॉक्टरों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। सोमवार तक यूपी-हरियाणा से तीन डॉक्टर अरेस्ट कर लिए गए थे, जिसमें एक लेडी डॉक्टर थी। पुलिस ने उनके ठिकानों से 2900kg विस्फोटक भी जब्त किया था। डॉक्टर उमर चौथा डॉक्टर था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन गिरफ्तारियों के बाद डॉ. उमर अपने पास मौजूद और विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या उसने गिरफ्तारी के डर से दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। 24 घायल हैं। पुलिस मृतकों का DNA टेस्ट करवा रही है, जिससे पता चल सके कि उनमें डॉ उमर था या नहीं।

ये फोटो डॉ. उमर की है। ये पुलवामा का रहने वाला था। इसने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

ये फोटो डॉ. उमर की है। ये पुलवामा का रहने वाला था। इसने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर धमाके से पहले पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है।

इसी कार का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया।

इसी कार का इस्तेमाल धमाके के लिए किया गया।

उमर मास्क कार में लगाकर बैठा था। वह पार्किंग गेट पर पेमेंट करने के लिए रुका था।

उमर मास्क कार में लगाकर बैठा था। वह पार्किंग गेट पर पेमेंट करने के लिए रुका था।

3 गिरफ्तार डॉक्टरों के पास से विस्फोटक, कार से AK-47 राइफल मिला

डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।

डॉ. आदिल अनंतनाग और डॉ. मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार और सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद और यूपी के लखनऊ से 2900kg विस्फोटक जब्त किया था। इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया।

मुजम्मिल शकील के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई। वहीं, कश्मीर में महिला डॉक्टर शाहीन की कार से AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस मिले। डॉक्टर मुजम्मिल फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है।

डॉक्टर शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। उसने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। हालांकि, उसके मकान मालिक ने बताया कि मुजम्मिल यहां रहता नहीं था। सिर्फ सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को यूपी की सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह अनंतनाग का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। उसने 2024 में वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *