पानीपत जिले के समालखा हैफेड के तहत आने वाले गांव मांडी स्थित पैक्स में यूरिया खाद वितरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। किसानों के लिए भेजे गए 500 कट्टे यूरिया में से केवल 281 कट्टे ही पैक्स तक पहुंचे। पैक्स सचिव जगत सिंह ने गांव की आवश्यकता के मद्दे
.
सचिव ने ठेकेदार से किया संपर्क
हैफेड अधिकारियों ने 2 नवंबर को 500 कट्टे यूरिया की रसीद काटकर ठेकेदार के ट्रक में खाद लोड करवाकर भेजा। मांडी पैक्स में जब ट्रक से यूरिया उतारा गया, तो गिनती में केवल 281 कट्टे पाए गए। पैक्स सचिव ने तुरंत ठेकेदार से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि ठेकेदार ने शेष यूरिया कट्टे निजी दुकानों पर उतार दिए।
मांडी पैक्स द्वारा बनाई गई रसीद।
डीएम ने 500 कट्टों का दिया था आश्वासन
पैक्स सचिव जगत सिंह ने इस अनियमितता की जानकारी पानीपत के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को दी थी। डीएम ने उन्हें पूरे 500 कट्टे यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब ठेकेदार और हैफेड समालखा के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई की मांग
हैफेड का गेट पास 500 कट्टों का कटा हुआ है, जो दर्शाता है कि किसानों के लिए भेजे गए खाद में ठेकेदार द्वारा हेराफेरी की गई है। पैक्स सचिव जगत सिंह ने संबंधित अधिकारियों से ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है, लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
