जयपुर शहर के दोनों नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर को मिलाकर एक ही जयपुर नगर निगम बनाए जाने के बाद लगातार सफाई, सड़कों और ट्रैफिक मैनेजमेंट में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। शहर की जनता ने दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट में शहर के अलग-अलग इलाकों
.
आम जनता की शिकायतों के अनुसार शहर में कई जगह सड़कों में बड़े गड्ढे हो चुके हैं, नालियां जाम हैं, गंदा पानी सड़कों पर जमा है। लोगों का कहना है कि दोनों निगमों के विलय के बाद हालत बिगड़ चुके है। अधिकारी और कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे है। वहीं, पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया है।
उलझे तार बने खतरों का जंजाल
वार्ड 34 के उमेश चंद्र सोनी ने बताया कि स्वर्णकार कॉलोनी, आरपीए रोड, पानी पेच क्षेत्र में लगे लाइट पोलों पर तारों का जाल उलझा हुआ है। इससे लाइट बार-बार खराब होती है। शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।
सिरसी रोड पर गड्ढे बने परेशानी
वार्ड 49 के दिनेश कुमार ने बताया कि कमल मीणा जी के घर के चौराहे पर सड़क की हालत बेहद खराब है जगह-जगह गड्ढे हैं और बारिश या रिसाव के बाद सड़क पर पानी भर जाता है। राहगीरों को चलने में दिक्कत होती है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई मरम्मत नहीं की गई।

रेलवे लाइन के पास फैली गंदगी
वार्ड 146 के त्रिलोक चंद ने बताया- सूदर्शनपुरा रेलवे लाइन के पास काफी कचरा जमा है। स्टेशन पर रोजाना लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन सफाई नहीं होने से बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई करवाने की मांग की है।

किशनपोल बाजार में आवारा पशुओं का आतंक
किशनपोल बाजार के झालानियों का रास्ता क्षेत्र में लोग अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। दिनभर सड़क पर घूमते और बैठते इन पशुओं से रास्ते जाम हो जाते हैं। लोगों ने नगर निगम से आवारा पशुओं को पकड़ने और क्षेत्र को मुक्त कराने की मांग की है।

लक्ष्मी विहार रोड पर नाली का पानी जमा
वार्ड 88 के मुकेश कुमार ने बताया कि नालियों के ब्लॉक होने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीयों ने कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी नालियों की सफाई नहीं की गई।

जल्द करें समाधान
शहर की जनता ने कहा कि नगर निगम से मांग की है कि सड़क मरम्मत, जल निकासी और सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। इसके साथ ही, निगम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निगमों के विलय के बाद क्षेत्रवार समन्वय मजबूत हो। ताकि शहर की व्यवस्था दोबारा पटरी पर आ सके।

आप भी कर सकते हैं पोस्ट
अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर एप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर एप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो चुका है। यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़े…..
जयपुर में निगम एक होने के बाद बिगड़े हालात:सड़क पर जाम और आवारा पशुओं से हुए परेशान; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं

जयपुर में सोमवार को दोनों निगम (हेरिटेज और ग्रेटर) खत्म कर दिए गए। अब एक ही जयपुर नगर निगम रहेगा। दोनों निगमों के एक होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। आवारा पशु भी सड़कों पर नजर आ रहे, जगह-जगह जाम लग रहे हैं। सड़कों से लेकर नालियों तक, लोगों की परेशानियां अब गलियों से निकलकर दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट में दिखने लगी हैं। (पूरी खबर पढ़े)
