मुख्य बातें

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू बोले- दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान: पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं होगा, 2027 में अकेले चुनाव लड़ेंगे – Chandigarh News

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू बोले- दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान:  पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं होगा, 2027 में अकेले चुनाव लड़ेंगे – Chandigarh News


चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है। पिछले समय के दौरान आई बाढ़ में पाकिस्तान की तरफ से बड़ी मात्रा में असलहा भेजा गया है, क्योंकि बाढ़ के दौरान फेंसिंग टूट गई थी। पंजाब पुलिस ने भी इस दौरान 50

.

बिट्टू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। 2022 और 2024 के चुनाव अकेले लड़े, आगे भी लड़ सकेंगे। रवनीत ने ये बातें मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए।

रवनीत बिट्‌टू की अहम बातें…

  • मामले में शामिल आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा: रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ब्लास्ट में शामिल डॉक्टर्स, प्रोफेसर और महिला को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुआई में हमारी सुरक्षा एजेंसियां इनका मुंह तोड़ जवाब देंगीं।
  • पाकिस्तान सीधा हमारी फोर्सेस के साथ लड़े: रवनीत बिट्टू ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लड़ना ही है तो सीधा हमारी फोर्सेस के साथ लड़े। इस तरह से निहत्थे लोगों पर हमला कर क्या मिलेगा। वहां पर गरीब लोग घूम रहे थे।
  • एजेंसियां अलर्ट थीं, लेकिन फिर भी आरोपी कामयाब हुए: मंत्री बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने इन्हें लगभग पकड़ ही लिया था, मगर ब्लास्ट करने वाला व्यक्ति वहां से कार लेकर निकल गया था। उसकी फोटो भी जारी कर दी गई थी। हमारी एजेंसियां अलर्ट पर थीं, मगर यह ब्लास्ट करने में कामयाब हुए हैं।
  • अकालियों की सरकार बनाकर बदनामी नहीं करवानी: बिट्‌टू ने कहा कि अगर पंजाब में अकेले सरकार नहीं बनती तो क्या अकालियों की सरकार बनाकर हमने अपनी बदनामी करवानी है, कि वह बेअदबी करवाएं या चिट्टा बेचें। इन्हें बनाने के लिए हम सब यह मेहनत कर रहे हैं। इतने बड़े बड़े प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि इनकी झोली में डाल दें, बिल्कुल नहीं।
  • भाजपा के सबसे करीब प्रकाश सिंह बादल थे: बिट्टू ने कहा कि सबसे ज्यादा नजदीक अगर भाजपा के कोई था तो प्रकाश सिंह बादल थे। जब कृषि कानून आए तो दो ही बड़ी पार्टियां थीं, पंजाब एवं हरियाणा। इधर चौटाला साहिब का पोत्र मंत्री था और दूसरी तरफ से बादल परिवार की बहू (हरसिमरत कौर बादल) मंत्री थीं। उन्हें पूछा गया था कि बिल के बारे में किसानों से बात कर ली, तब कहते सब ठीक है, जब बिल आए तो छोड़कर भाग गए।
  • 2 चुनाव अकेले लड़े, आगे भी लड़ सकेंगे: केंद्रीय राज्य मंत्री ने कह कि जब 2022 का चुनाव आया, तब हालात बुरे थे तो हमने अकेले चुनाव लड़ लिया, 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ लिया, दोनों चुनाव लड़ने के बाद अब क्या अगले चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। तरनतारन में हमारे सभी बूथ लगे थे। सुनील जाखड़ द्वारा अकाली दल से गठजोड़ की बात पर बिट्‌टू ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसके पक्ष में थे, मगर अब वह भी कह रह हैं कि भाजपा की सीनियर लीडरशिप फैसला लेगी।
  • फिरोजपुर से पट्टी तक 25.7 किमी लंबा रेलवे ट्रैक बनेगा: केंद्र सरकार की तरफ से फिरोजपुर से पट्टी तक 25.7 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बनाने को मंजूरी दे दी गई है। इस पर 764 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए फिरोजपुर जिले के 4 और तरनतारन के 8 गांवों की जमीन एक्वायर की जाएगी।
  • रेलवे प्रोजेक्ट पर पंजाब सरकार की ढीली कार्रवाई: बिट्टू ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रोजेक्ट दिए जा रहे हैं, मगर पंजाब सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पहले राजपुरा मोहाली रेलवे लाइन के लिए वह चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिख चुके हैं, उस पर तीन माह से काम शुरू नहीं हुआ है। अब उनकी तरफ से 27 अक्तूबर को मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट के लिए पत्र लिखा था, मगर अभी तक जानकारी उन्हें मुहैया नहीं करवाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *