मुख्य बातें

सीकर में 1598 लीटर शराब व पिकअप जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार: शोभासर से मंगलूणा जा रही पिकअप में 185 कार्टून में भरी थी शराब – Sikar News

सीकर में 1598 लीटर शराब व पिकअप जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार:  शोभासर से मंगलूणा जा रही पिकअप में 185 कार्टून में भरी थी शराब – Sikar News

सीकर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से शराब के भरे कार्टून बरामद किए हैं। नेछवा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब ले जा रही पिकअप गाड़ी से

.

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि डीएसटी ने नेछवा थाना पुलिस को सूचना दी कि शोभासर की तरफ से मंगलूणा की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना मिलने पर एएसआई राजेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम ने तालाब की ढाणी के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। इस बीच एक पिकअप गाड़ी को रोककर चैक किया गया तो कार्टूनों में शराब भरी हुई थी। पिकअप ड्राइवर के पास शराब परिवहन का लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में रखे 185 अवैध शराब के कार्टून जब्त किए। इन 185 कार्टून में कुल 1598 लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर ड्राइवर शब्बीर अली को गिरफ्तार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *