सतना जिले में राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने यह सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने सोहावल और नागौद के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों शिक्षिकाओं को शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित कराया जाए। काम में रुचि न लेने और दायित्व न निभाने का आरोप
आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई माध्यमिक शिक्षक चंदा कोल और प्राथमिक शिक्षक शीला के खिलाफ की गई है। इन दोनों शिक्षिकाओं पर जनगणना कार्य में रुचि न लेने और सौंपे गए दायित्वों का ठीक से पालन न करने का आरोप है। कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्यक्रम की गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। उपस्थित न होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित नहीं होती हैं, तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सख्त कदम के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।
Source link
