जहानाबाद एसपी ने की पेंडिंग मामलों की समीक्षा: मामले के निपटारे को लेकर जानकारी ली, जांच में तेजी लाने के निर्देश – Jehanabad News
जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने गुरुवार रात नगर थाना का दौरा किया। उन्होंने यहाँ महत्वपूर्ण और लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, नगर थाना के अनुसंधानकर्ता और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की…
