मुख्य बातें

पंजाब अपडेट्स: विधानसभा स्पीकर संधवां श्री अकाल तख्त सचिवालय पेश होंगे, लुधियाना में MLA के करीबी पर धोखाधड़ी का आरोप – Mohali News

पंजाब अपडेट्स:  विधानसभा स्पीकर संधवां श्री अकाल तख्त सचिवालय पेश होंगे, लुधियाना में MLA के करीबी पर धोखाधड़ी का आरोप – Mohali News


बेअदबी कानून पर स्पीकर संधवां आज रखेंगे पक्ष।

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को अपना स्पष्टीकरण सौंपेंगे। बेअदबी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर जत्थेदार ने उन्हें तलब किया था।

.

दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मुद्दे पर कानून तैयार करने से पहले पंथ की सामूहिक राय लेना जरूरी था। उनका कहना है कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोपरि मानी जाती है और इस प्रक्रिया की अनदेखी उचित नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर…)

MLA के करीबी पर धोखाधड़ी का आरोप

लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक पराशर पप्पी के एक करीबी सहयोगी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशा मुक्ति केंद्र और सिविल अस्पताल में काम करने वाले दो युवकों से नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए ठग लिए।

आरोपी ने बाद में उन्हें जो नियुक्ति पत्र दिया, वह जांच में फर्जी निकला। डिवीजन नंबर-2 थाना पुलिस ने आरोपी निखिल सभरवाल निवासी अजीत नगर के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *